फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   due to irregularity, road damaged in 6 month

छह माह में धंस गई 26 लाख की लागत से बनी सड़क

Sun, 04 Jul 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
due to irregularity, road damaged in 6 month
छह माह में धंस गई 26 लाख की लागत से बनी सड़क
विज्ञापन

रुद्रपुर। सड़क और नालियों के स्लैब निर्माण में मानक की अनदेखी उजागर होने लगी है। छह माह पहले बनी आरसीसी सड़क धंस गई है। नगर के मोहल्लों में नालियों पर लगे स्लैब टूट जा रहे हैं। इससे राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। रात में राहगीर टूटे स्लैब में फंस कर चोटिल हो जा रहे हैं।

नगर के मलह टोली वार्ड में बड़ी लोहसाई से मस्जिद के समीप तक करीब 26 लाख रुपये से आरसीसी सड़क का निर्माण हुआ। छह माह पहले हुए निर्माण कार्य का नगर पंचायत प्रशासन ने भुगतान भी कर दिया है। एक माह पूर्व आरसीसी सड़क धंसने पर ठेकेदार ने दोबारा लेपन करा दिया। इसके बाद भी आरसीसी सड़क धंस रही है। गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि निर्माण के समय ही नगर पंचायत प्रशासन से गुणवत्ता विहीन कार्य की शिकायत की गई थी, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। अब सड़क टूट कर बिखर रही है। बस स्टेेशन से कन्या इंटर कॉलेज को जाने वाली सड़क की नाली पर एक माह पूर्व स्लैब लगाया गया। वाहनों के आवागमन के बाद स्लैब टूट गया। भीड़-भाड़ वाले इलाके में टूटे स्लैब से लोग घायल हो रहे हैं। नगर के पोस्ट आफिस के समीप नाली पर लगा स्लैब टूट गया है। नाली में चार पहिया वाहनों के फंसने से जाम लग रहा है। बथुआ रीवर फ्रंट पर करीब तीन मीटर आरसीसी सड़क धंस गई है। सुबह-शाम टहलने वालों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। पूर्व चेयरमैन सुबाष चंद मद्धेशिया ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की मिलीभगत से गुणवत्ता विहीन कार्य हो रहे हैं। उन्होंने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बाबत अधिशासी अधिकारी उपेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि आरसीसी सड़क निर्माण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नालियों पर स्लैब दुरुस्त कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed