फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dry eyes, blurred vision

Deoria News: सूख रहा आंखों का पानी...धुंधली हो रही नजर

Thu, 01 Jan 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dry eyes, blurred vision
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में मासूम की आंख की जांच करते एडिशनल सीएमओ डॉ. अजित सिंह। सं
सलेमपुर। ठंड के मौसम के साथ ही आंखों से जुड़ी समस्याओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। सर्द हवाओं और वातावरण में नमी की कमी के कारण आंखों की प्राकृतिक नमी घट रही है, जिससे लोगों को एलर्जी, खुजली, जलन और लालिमा जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंखों की नमी कम होने से कई लोगों की नजर भी धुंधली हो रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में रोजाना 45 से 50 मरीज आंखों से संबंधित समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे तक ओपीडी में रामू, राधिका, आशुतोष, रोहन गुप्ता, उमेश, राजीव समेत 12 मरीजों में आंखों की नमी कम होने और एलर्जी के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

जिले के एडिशनल सीएमओ एवं सीएचसी में तैनात नेत्र रोग सर्जन डॉ. अजित सिंह ने सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया। नेत्र रोग विशेषज्ञ के अनुसार सर्दियों में खांसी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छींक और खांसी के दौरान फैलने वाले सूक्ष्म कण आंखों में जाकर एलर्जी का कारण बनते हैं। इसके अलावा ठंड से बचाव के लिए अलाव और हीटर का अधिक उपयोग भी आंखों की नमी को तेजी से कम कर रहा है।

एडिशनल सीएमओ एवं नेत्र रोग सर्जन डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अलाव और हीटर से निकलने वाला धुआं आंखों में जलन, खुजली और लालिमा की वजह बन रहा है। लंबे समय तक धुएं के संपर्क में रहने से ड्राई आई की समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
उन्होंने कहा कि आंखों में सूजन, जलन और नजर धुंधली होने की शिकायत होने पर लापरवाही न बरतें। साथ ही सर्दी के मौसम में आंखों की विशेष देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed