{"_id":"69387c4eb53e5b09fa0f9d89","slug":"drug-sellers-did-not-respond-license-will-be-suspended-deoria-news-c-208-1-deo1011-169748-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दवा विक्रेताओं ने नहीं दिया जवाब, निलंबित होगा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दवा विक्रेताओं ने नहीं दिया जवाब, निलंबित होगा लाइसेंस
Wed, 10 Dec 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। कोडिनयुक्त कफ सिरप और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दवाओं को नशे के धंधेबाजों को बेच चुके मेडिकल स्टोर संचालकों को अब ग्राहकों का विवरण जुटाना भारी पड़ रहा है। सरकार की सख्ती के बाद जिले के चार दुकानदारों को नोटिस जारी कर इससे संबंधित रिकार्ड मांगा गया है, लेकिन ये दुकानदार अब भी जवाब नहीं देना चाहते। दरअसल इनकी दिक्कत यह है कि जिस खरीदार का नाम, पता बताएंगे, उनका भी सत्यापन होगा, जिससे पूरा खेल खुल जाएगा। ऐसे में दवा विक्रेताओं पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
पिछले दिनों लखनऊ की दो फर्मों से गोरखपुर और आसपास के जिलों के दवा विक्रेताओं से कोडिनयुक्त कफ सिरप व दर्द निवारक टेबलेट की बड़ी खेप सप्लाई की बात सामने आई थी। जांच में दुकानों के बिल भी पाए गए। छानबीन आगे बढ़ी तो पता लगा कि दुकानदारों ने दूसरे नाम से बड़ी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सिरप व अन्य दवाइयां मंगाई थी। अपने काउंटर से दुकानदारों ने उन दवाओं को मुंहमांगी कीमत पर बेच दी। चूंकि अधिकतर दवाएं छद्म नाम से मंगाई गई थीं, इसलिए दुकानदारों ने भी खरीदार का रिकार्ड नहीं बनाया, लेकिन जब लखनऊ में मामला खुला तो यहां तनाव बढ़ गया।