फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   drowned during bathing in river

स्नान के दौरान किशोर नदी में लापता

Wed, 02 Jun 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
drowned during bathing in river
स्नान के दौरान किशोर नदी में लापता
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के जिगिना दीक्षित नदी घाट पर स्नान के दौरान एक किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। चरवाहों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक किशोर लापता हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ लोग दिन भर किशोर को नदी में ढूंढते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने बरहज से गोताखोरों को बुलाया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री पांडेय निवासी कैलाश प्रसाद के 16 वर्षीय बेटे राहुल को चार दिन पूर्व कुत्ते ने काट लिया था। राहुल बुधवार को भटनी पीएचसी पहुंचा और रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। इसके बाद वह अपने फुआ के गांव जिगिना दीक्षित पहुंच गया। दोपहर को वह घूमते हुए छोटी गंडक नदी घाट पर पहुंचा और नदी में नहाने लगा। इसी दौरान वह तेज धारा से होते हुए गहरे पानी चला और डूबने लगा। घाट के आसपास पशुओं को चरा रहे लड़कों ने शोर मचाया। जबतक लोग पहुंचते राहुल लापता हो गया था। इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर लोगों ने दिन भर उसे पानी में तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने बरहज से गोताखोरों को बुलाया है। इसकी कैलाश के घर में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि राहुल मानसिक अस्वस्थ था। उसका इलाज निजी चिकित्सक के वहां चल रहा था। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि किशोर मानसिक अस्वस्थ था। नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी चले जाने से वह डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला है। बरहज से गोताखोरों को बुलाने के लिए पुलिस की गाड़ी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed