फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drizzle and cloudy skies accompanied the day's cold winds.

Deoria News: बूंदाबांदी के साथ दिनभर रही बदली, चली ठंडी हवा

Thu, 30 Oct 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Drizzle and cloudy skies accompanied the day's cold winds.
देवरिया। मोंथा चक्रवात के आंध्र तट पर दस्तक देने के साथ ही मौसम में परिवर्तन आ गया है। जिले में बुधवार की सुबह से ही बदली और बूंदाबांदी के बीच ठंडी हवा चलती रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशान हुई। हालांकि, त्योहारों की लंबी छुट्टियों के चलते सड़क पर काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बूंदाबांदी के चलते हवा गुणवत्ता संतोषजनक रही। एक्यूआई 54 रहा। मौसम की खराबी से किसानों को धान की फसल की चिंता सताती रही। रेवली के सुमंत मिश्र ने बताया कि धान की फसल खेत में खड़ी है। मौसम सही नहीं है। यदि बारिश हुई तो नुकसान होना तय है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी झोंकेदार हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। देवरिया समेत गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में इसका असर रहेगा। मोंथा के प्रभाव से हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह के मुताबिक, मोंथा का असर देवरिया में बृहस्पतिवार तक बना रहेगा और सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम के इस बदलाव से धान की कटाई पर संकट गहरा सकता है। खेतों में खड़ी फसल गिरने और कटे धान के भीगने का खतरा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed