फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Drivers have besieged the police station, passenger upset

चालकों ने कोतवाली का घेराव किया, यात्री परेशान

Sun, 03 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 03 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Drivers have besieged the police station, passenger upset
रुद्रपुर कोतवाली में एसडीएम को पत्रक देते ऑटों चालक और कोतवाली का घेराव किए चालक
रुद्रपुर नगर पंचायत में अधिक पार्किंग शुल्क लेने को लेकर ऑटो  चालकों का तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रहा। शनिवार को चालकों ने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल तेज करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


सपा नेता हरेंद्र सिंह त्यागी ऑटो चालकों के समर्थन में उतरे। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर चालकों की समस्या दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बेवजह चालकों को परेशान कर रहा है। चालकों की मांग पूरी नहीं हुई तो जिलाधिकारी से मिला जाएगा। दिन में 11 बजे चालक कोतवाली पहुंचे। एसडीएम राकेश सिंह समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। चालकों ने अपने मांग पत्र को उपजिलाधिकारी को सौंपा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में गाड़ियों क ी पार्किंग की कोई सुविधा नहीं दी जाती है और जिले में सबसे अधिक वसूली होती है। नगर पंचायत चालकों को कोई भी जमीन उपलब्ध नहीं करा रहा है। यदि चालकों की मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन उग्र होगा। ऑटो चालकों की हड़ताल से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में लोग बेतरतीब होकर यात्रा करते देखे गए। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी और ऑटो चालकों को एक साथ बैठाकर समस्या निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के ईओ और चालकों में वार्ता करा कर हड़ताल बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली का घेराव करने वालों में 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed