Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dreams were drowned in a chemical factory...death in anonymity.

Deoria News: केमिकल फैक्टरी में डूबे थे सपने...गुमनामी में मौत

Sat, 11 Oct 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 11 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dreams were drowned in a chemical factory...death in anonymity.
 अशोक के साले प्रफुल्ल व पत्नी अनिता,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महाराष्ट्र के रहने वाले अशोक गावंडे की शादी गोरखपुर के हुमायूंपुर दक्षिणी में हुई थी। वह केमिकल फैक्टरी में इंजीनियर थे। उन्होंने महाराष्ट्र में खुद की केमिकल की फैक्टरी लगाई, मगर फैक्टरी नहीं चली और पूंजी डूब गई। इसके बाद अशोक अवसाद में आए गए और पारिवारिक कलह बढ़ने लगा।
करीब चार साल पहले पत्नी और बेटी ने भी साथ छोड़ दिया। मुंबई में पत्नी अलग कमरे में बेटी के साथ रहती है। वहीं मानसिक रूप से बीमार अशोक को उनके भाई मेंटल अस्पताल में भर्ती कराया था। 22 सितंबर को वह करीब 13 साल बाद ससुराल गोरखपुर आए।
विज्ञापन

साले से महाराष्ट्र जाने के लिए 1200 मांगे, साला उन्हें टेंपो से रेलवे स्टेशन पर पहुंचा दिया, मगर मुंबई जाने के बजाय देवरिया के मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में उनका शव मिला। पुलिस को वारदात की सच्चाई से पर्दा उठाना चुनौती बना है। पुलिस ने साले, पत्नी और बेटी के अलावा अशोक के भाई के मोबाइल नंबर की मदद से मामले की तह में जाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर के हुमायूंपुर दक्षिणी के रहने वाले अशोक गावंडे के साले प्रफुल्ल नागरकर अपनी बहन व परिचितों के साथ शुक्रवार के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। प्रफुल्ल ने बताया कि जीजा एक केमिकल फैक्टरी में इंजीनियर थे। हरियाणा के भिवानी और गुजरात के अंकलेश्वर में जॉब करते थे। अनीता भी साथ रहती थी। एक बेटी अनुष्का है। अशोक ने 15 साल पहले जाॅब छोड़कर मुंबई में केमिकल फैक्टरी लगाई, मगर प्लास्टिक पर उसी समय सरकार ने रोक लगा दी।
इसके चलते पूंजी डूब गई और फैक्टरी नहीं चली। इसके बाद वह अवसाद में आए गए। प्रफुल्ल ने बताया कि घर का माहौल तनावपूर्ण रहने लगा। करीब चार साल पहले बहन बेटी को लेकर जीजा के मकान से करीब 40 किमी दूर महाराष्ट्र के पनवेल में रहने लगी।
करीब 13 साल बाद जीजा उसके घर आए और महाराष्ट्र जाने के लिए 1200 रुपये किराया मांगा। उन्हेंं टेंपो से रेलवे स्टेशन पर भेज दिया, देवरिया वह कैसे पहुंचे और यह सब कैसे हुआ, इसके बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। पुलिस वारदात की निष्पक्ष तरीके से जांच करे। वहीं चार पहिया वाहन में बैठी अशोक की पत्नी ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।

पुलिस के बुलाने पर इसका भाई आया और गाड़ी से उतारकर पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले गया, जहां शव की पहचान कराने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस से अलग से करीब 20 मिनट तक पूछताछ की। वारदात को संपत्ति विवाद से जोड़कर भी पुलिस देख रही है। पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है। अब तक की जांच में जो बातें सामने आई है, पुलिस उसकी सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed