{"_id":"6127dfc18ebc3e13753385fb","slug":"dpro-inquires-about-irregularity-deoria-news-gkp4068807184","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ ने परसियां देवार में फर्जीवाड़े की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ ने परसियां देवार में फर्जीवाड़े की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीआरओ ने परसियां देवार में फर्जीवाड़े की जांच
बरहज। ब्लॉक क्षेत्र के 40-45 ग्राम पंचायतों में बिना कार्य कराए फर्जी तरीके से चार करोड़ 26 लाख, 900 रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया था। मामले में डीपीआरओ अविनाश कुमार अन्य अधिकारियों के साथ परसियां देवार पहुंच फर्जीवाड़े की जांच की। इसको लेकर संलिप्त लोगों में हड़कंप है।
ब्लॉक क्षेत्र के 40-45 ग्राम पंचायतों में अधिसूचना के दौरान बिना कार्य कराए फर्जी तरीके से चार करोड़, 26 लाख 900 रुपये धन आहरित कर लिया गया था। मामला प्रकाश में आने पर डीएम आशुतोष निरंजन ने जांच के लिए एसडीएम, डीपीआरओ और जेई की तीन सदस्यीय टीम गठित किया था। इसी सिलसिले में डीपीआरओ, जेई अखंड प्रताप सिंह के साथ परसियां देवार पहुंचे। यहां पूर्व में कराए कार्यों की जांच की। ग्राम पंचायत में फर्जी तरीके से बिना कार्य कराए लाखों रुपये आहरित किए जाने की शिकायत है। अधिकारियों की टीम ने आंगनबाड़ी, सामुदायिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय में टॉयल्स सहित 19 बिंदुओं की जांच की। मौके पर सचिव धर्मेंद्र कुमार, प्रसेनजीत आदि मौजूद रहे। डीपीआरओ ने बताया कि फर्जी तरीके से धन आहरण किए जाने के मामले में जांच की गई है। रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित की जाएगी।