{"_id":"6a0ca92ba9b6684b7f0e78b6","slug":"doubt-over-the-arrest-of-the-village-head-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-182303-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी पर संशय
Tue, 19 May 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 19 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बरहज। लक्ष्मीपुर गांव निवासी और तहसील बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की मौत के मामले में एक और आरोपी ग्राम पंचायत दुबौली के प्रधान गामा यादव की गिरफ्तारी को लेकर संशय बना हुआ है। प्रधान के समर्थकों का कहना है कि हाईकोर्ट ने प्रधान गामा यादव की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। वहीं बरहज के सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी कहा कहना है ऐसे किसी भी आदेश की जानकारी नहीं है।
ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में चकनाली पर सड़क बनाए जाने का विवाद चला आ रहा है। शिकायत पर पांच मई को तत्कालीन एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी राजस्व टीम के साथ मौके पर गए थे। अधिवक्ता के परिजनों के अनुसार, घटनास्थल पर हुई धक्का-मुक्की में अधिवक्ता की मौत हो गई थी। पुलिस ने पांच नामजद और सात-आठ अज्ञात पर हत्या आदि के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें से लक्ष्मीपुर के प्रधान समेत कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।