फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Doli arose after daughter's mother's funeral

बेटी की डोली के बाद उठी मां की अर्थी

Wed, 22 Feb 2017 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 22 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Doli arose after daughter's mother's funeral
shadi - फोटो : amar ujala
गौरीबाजार। यह संयोग ही है कि एक तरफ बेटी की डोली उठी तो दूसरी ओर मां की अर्थी। इसी हृदयविदारक घटना का गवाह बना बेलकुंडा गांव। जिस घर के लोग बेटी की शादी में झूम रहे थे।
विज्ञापन


पलक झपकते ही खुशियों से लबरेज घर में मातम छा गया। खुशियां काफूर हो गईं और रिश्तेदार भी सदमे में आ गए। किसी तरह बेटी ससुराल गई। गौरीबाजार, बेलकुंडा गांव निवासी रामऔतार यादव ने बेटी ममता की शादी अतरडीहा निवासी दुर्गेश यादव के साथ तय की। परिवार के लोग मांगलिक दिन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को अतरडीहा निवासी दुर्गेश सेहरा बांधकर बेलकुंडा पहुंचे। बेटी की शादी में लालती देवी पत्नी रामऔतार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। रिश्तेदारों की मेहमाननवाजी हो या घर आई बारात का स्वागत। लालती देवी हर जगह मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात ममता का सिंदूरदान होते ही मां लालती देवी की तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर गौरीबाजार पीएचसी पर पहुंचे। इसी दौरान शादी की बाकी रस्म पूरी कर ली गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। ममता घबराई थी, वह बार-बार मां के बारे में पूछ रही थी।


किसी तरह घरवाले बेटी को विदा कर दिया। करीब आधे घंटे बाद ही लालती देवी का शव गांव पहुंच गया। खुशी का माहौल गम में बदल गया। शहनाई की धुन मातम में बदल गई। गांव से लेकर रिश्तेदार तक घटना से अवाक थे। लालती देवी का अंतिम संस्कार बड़हलगंज में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed