{"_id":"6984e3099fd75eaaf00785c3","slug":"dogs-in-khukhundoo-they-chased-children-away-but-were-chased-away-by-villagers-deoria-news-c-208-1-deo1019-174284-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुखुंदू में कुत्तों का आतंक : फिर बच्चों को काटने के लिए दौड़ाया, ग्रामीणों ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुखुंदू में कुत्तों का आतंक : फिर बच्चों को काटने के लिए दौड़ाया, ग्रामीणों ने भगाया
Fri, 06 Feb 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। खुखुंदू गांव में तीसरे दिन भी दोनों खूंखार कुत्तों का दहशत बरकरार रहा। बृहस्पतिवार दोपहर में फिर खूंखार कुत्तों ने फरदहां बारी मोहल्ले में खेल रहे बच्चों को काटने के लिए दौड़ा लिया। हालांकि इसी बीच ग्रामीणों की नजर पड़ गई और लोगों ने कुत्तों को भगा दिया।
उधर, बुजुर्ग कल्पनाथ यादव का दूसरे दिन भी गोरखपुर एम्स में इलाज चलता रहा। खुखुंदू गांव निवासी सफाई कर्मी महिला नूरजहां (50) पत्नी मैनुद्दीन को खूंखार दो कुत्तों ने मंगलवार को काटकर लहूलुहान कर दिया था। इसके चलते वह सदमे में है। वहीं फिर से बुधवार दोपहर में भी एक खूंखार कुत्ते ने गांव निवासी कल्पनाथ यादव उम्र 75 वर्ष को बाथरूम से बाहर निकलते समय काटकर लहूलुहान कर दिया।
खूंखार कुत्तों ने गांव में दो लोगों को निशाना बनाने के बाद कई और लोगों को काटने का प्रयास किए हैं लेकिन अब ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। अधिकतर लोग घर से बाहर लाठी-डंडे लेकर ही निकल रहे हैं। बीते तीन दिनों से गांव में कुत्तों का आतंक है, लोग दहशत के साए में हैं। इधर, तीसरे दिन बृहस्पतिवार दोपहर में पागल कुत्ते ने फरदहां बारी मौहल्ले में खेल रहे बच्चों को काटने के लिए दौड़ा लिया था। संयोग अच्छा रहा कि वहां कई लोग मौजूद थे। सभी ने मिलकर लाठी-डंडा लिए कुत्तों को दौड़ाकर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जल्द खूंखार कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दो कुत्ते पागल हुए हैं, जिसमें एक भूरे रंग का है और दूसरा सफेद और मुंह पर काला रंग का है।
अक्सर दोनों पागल कुत्ते एक साथ ही देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों कुत्ते खूंखार हो गए हैं। वह अकेले किसी को पा गए तो मार डालेंगे। दोनों कुत्ते कभी भी किसी को शिकार बना सकते हैं।