फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dog bites six people

Deoria News: आवारा कुत्ते ने छह लोगों को काटकर किया जख्मी

Fri, 13 Feb 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dog bites six people
देसही देवरिया। महुआडीह चौराहा पर बृहस्पतिवार को आवारा कुत्ते ने दुकानदार सुबास सिंह पर अचानक हमला बोल दिया। इन्हें काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद कई और लोगों को भी काटकर लहूलुहान कर दिया। इससे चौराहा पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी दुकानदार सुबास को गोरखपुर एम्स ले जाया गया। अन्य घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। महुआडीह क्षेत्र का बड़ा चौराहा है। यहां पर शाम को अक्सर ज्यादा भीड़ रहती है। स्थानीय चौराहा निवासी सुबास सिंह अपने मकान में किराने की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को वह अपनी दुकान पर कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच एक आवारा कुत्ता अचानक आया और इनके ऊपर हमला बोल दिया। इनका नाक व कान बुरी तरह से काट कर नोच लिया। सुभाष नीचे गिर गए। इससे इनकी बाह भी टूट गई। गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घर के लोग आनन-फानन में इलाज के लिए गोरखपुर एम्स लेकर पहुंचे। वहां इलाज चल रहा है। उधर, कुत्ता यहीं नहीं रुका। इसके बाद दुकानदार राजेंद्र मद्धेशिया, हरिलाल यादव, मिष्टी, एक कबाड़ बीनने वाले बच्चे सहित कुल छह लोगों को काट लिया। सभी घायलों को स्थानीय चौराहा पर प्राथमिक उपचार के बाद महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार यह कुत्ता पागल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed