फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   doctors

स्वास्थ्य केंद्रों पर छह चिकित्सकों को मिली तैनाती

Sun, 08 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
doctors
गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए हैं चिकित्सक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए छह चिकित्सकों को स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर दिया गया है।
सीएमओ कार्यालय के अनुसार, जनपद में गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर छह चिकित्सक आए हैं। इन्हें विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर दिया गया है। इसमें बस्ती जिले से स्थानांतरित होकर आए डॉ. विकास चंद को न्यू पीएचसी बघौचघाट तैनात किया गया है। यहीं से स्थानांतरित होकर आईं डॉ. नेहा सिंह को सीएचसी बतरौली में तैनाती दी गई है। मऊ जनपद से स्थानांतरित होकर आए डॉ. मोलई जैन को न्यू पीएचसी बंजरिया, गाजीपुर जिले से आए डॉ.इमाम हुसैन सिद्दीकी को पीएचसी भाटपाररानी और इसी जनपद से स्थानांतरित होकर आए डॉ. वीरेंद्र प्रसाद को सीएचसी जसुई पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नौ चिकित्सकों को गैर जनपद हुआ तबादला
देवरिया। जनपद में विभिन्न स्थानों पर तैनात नौ चिकित्सकों का तबादला गैर जिले के लिए हो गया है। सीएमओ ने सभी को कार्यमुक्त कर दिया है। इसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वी झा का स्थानांतरण आंबेडकर नगर हुआ है। इनका प्रभार जिला उप क्षय रोग अधिकारी आरपी यादव को दिया गया है। इसी प्रकार एसीएमओ डॉ. सतीश सिंह, डॉ. अवधेश कुशवाहा व डॉ. सूर्यभान कुशवाहा का स्थानांतरण कुशीनगर, डॉ. मारकंडेय जायसवाल का हरदोई, डॉ. नीलिमा मिश्रा का चंदौली, डॉ. अमित कुमार सिंह व डॉ. अरविंद आर्या का संतकबीरनगर और डॉ. रामचंद्र गौतम का स्थानांतरण बस्ती जनपद के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed