{"_id":"63ffa22240bb68d67300d6c4","slug":"doctor-was-absent-from-opd-deoria-news-c-7-1-71359-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ओपीडी में अनुपस्थित मिले डॉक्टर, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ओपीडी में अनुपस्थित मिले डॉक्टर, स्पष्टीकरण तलब
Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्राचार्य ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
गार्ड की शिकायत पर बिना नंबर के डॉक्टर कक्ष में न जाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्राचार्य ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। ओपीडी में एक डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। वहीं, बिना नंबर के किसी को डॉक्टर कक्ष में प्रवेश करने पर सख्त चेतावनी देने के लिए कहा है। प्राचार्य ने निर्माणाधीन ऑपरेशन थियेटर की कमियों को जल्द दूर कर करने के लिए भी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल बुधवार को मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले निर्माणाधीन लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके बाद वह चौथी मंजिल पर पहुंचे। यहां निर्माणाधीन माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। इसमें कुछ खामियां मिलीं तो उसे शीघ्र दूर करने के लिए कहा। इसके बाद ओपीडी में पहुंचे। यहां कक्ष में डॉक्टर, एसआर, जेआर व अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी देखी। मानसिक रोग विभाग में डॉक्टर नहीं मिले, जिसे गंभीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
सर्जरी विभाग के गेट पर तैनात गार्ड ने बिना नंबर के अंदर जाने से रोकने पर लोगों के उलझने की शिकायत की। प्राचार्य ने निर्देश दिए कि किसी को बिना नंबर के न जाने दें और न मानने पर हमें तथा सीएमएस को सूचना दें।
इसके बाद उन्होंने हड्डी रोग विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. अजीत पाल, डॉ. एसएस द्विवेदी आदि मौजूद रहे।