{"_id":"56ed94a84f1c1b06068b4920","slug":"do-or-die-situation-dealers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘करो या मरो के हालात में व्यापारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘करो या मरो के हालात में व्यापारी’
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
‘करो या मरो के हालात में व्यापारी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में सराफा मंडल और स्वर्णकार संघ की ओर से उत्पाद शुल्क की अनिवार्यता के विरोध में शनिवार को धरना -प्रदर्शन किया गया। कारोबारियों ने कहा कि स्वर्ण कारोबारियों करो या मरो की स्थिति हो गई है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
शहर के मालवीय रोड स्थित धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष शंखपाल सराफ ने कहा कि उत्पाद शुल्क की अनिवार्यता से शोषण को बढ़ावा मिलेगा। सरकार को चाहिए कि व्यापारियों के हित में काला कानून को वापस लें। महामंत्री उमाशंकर सराफ और वासुदेव वर्मा ने कहा कि विभिन्न मदों में 33 हजार करोड़ रुपया टैक्स के रूप में जमा करते हैं लेकिन सरकार कारोबारियों को राहत देने के बजाय दिक्कत बढ़ाने में जुटी है।
उत्पाद शुल्क को लागू कर सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है। सरकार व्यापारियों की मांगों को अनसुना कर रही है। केंद्र सरकार को बहुमत का अहंकार हो गया है लेकिन सरकार को खामियाजा भुगतना होगा। धरने को अजय वर्मा, गंगसागर गुप्त, जवाहर बरनवाल, हृदयनारायण जायसवाल, सत्यप्रकाश मणि, ऋषि वर्मा, बैजनाथ सोनी, रामजी वर्मा, पंकज वर्मा, अमित मोदनवाल, दीपक वर्मा, सुरेंद्र वर्मा समेत कई अन्य स्वर्ण व्यापारियों ने भी संबोधित किया।