फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM's elder daughter Advika made a mark in chess

Deoria News: डीएम की बड़ी बेटी अद्विका ने शतरंज में गाड़ा झंडा

Fri, 11 Apr 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 11 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM's elder daughter Advika made a mark in chess
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिलाधिकारी की बेटी ने लहराया परचम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शतरंज की बिसात पर जिले की दो बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सीतापुर में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट चेस चैंपियनशिप के अंडर-9 वर्ग में देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल की बड़ी बेटी अद्विका ढिल्लो ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। यह उनका पहला राज्य स्तरीय टूर्नामेंट था। अद्विका ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह उनका पहला टूर्नामेंट था। उन्होंने कहा कि ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश, विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कालर्सन और कोनेरू हंपी उनकी प्रेरणास्रोत हैं। अद्विका देवरिया की दिव्या मित्तल एवं गगन ढिल्लो की बेटी हैं। बेटी की उपलब्धि पर डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण व भावनात्मक है। मैं चाहती हूं कि वह भविष्य में इससे भी बेहतर करे और शतरंज की दुनिया में नया मुकाम हासिल करे। गगन ढिल्लो ने कहा कि अद्विका की मेहनत, लगन और खेल के प्रति गंभीरता सराहनीय है।

खास बात यह भी है कि डीएम की छोटी बेटी अव्याना ढिल्लो ने इसी प्रतियोगिता के अंडर-7 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अद्विका और अवन्या दोनों न केवल शतरंज में उत्कृष्ट हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी मेधावी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed