{"_id":"68d6f59ba3894dad2c0d931d","slug":"dms-attitude-harsh-on-objectionable-banner-war-in-rudrapur-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-164187-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुद्रपुर में आपत्तिजनक बैनर वार पर डीएम के तेवर तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुद्रपुर में आपत्तिजनक बैनर वार पर डीएम के तेवर तल्ख
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर के पुराना चौक पर आपत्तिजनक बैनर को लेकर बिगड़े माहौल पर डीएम और एसपी ने तल्ख तेवर दिखाया है। उन्होंने पूजा पंडालों में किसी भी प्रकार की अराजकता और विवादित बैनर लगाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक में डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि विवादित बैनर को लेकर त्योहार पर सौहार्द खराब करना कानूनन अपराध है।
कुछ युवाओं के इस बैनर वाले कृत्य से नवरात्र में उस मार्ग से जाने पर महिलाओं को दिक्कत हुई है। प्रशासन सौहार्द बिगड़ने वालों पर किसी भी हद तक जाकर कार्रवाई करेगा। त्योहार पर माहौल खराब हुआ तो सौहार्द बिगड़ने वालों को भुगतना पड़ेगा।
एसपी संजीव सुमन ने कहा कि किसी भी दशा में माहौल खराब करने वालों को बख्शा नही जाएगा। पंडाल में किसी भी प्रकार से गलत हरकत हुई, तो पूरी समिति के सदस्यों पर केस होगा। सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर है। भड़काऊ पोस्ट करने वाले जेल जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक के बाद डीएम और एसपी ने बथुआ रीवर फ्रंट पर मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम हरिशंकर लाल, सीओ हरिराम यादव, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, कोतवाल अनिल कुमार, पूर्व चेयरमैन छट्ठे लाल निगम आदि मौजूद रहे।