फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm warned not to post provoking statement regarding namaz of zuma

जुमे की नमाज के मद्देनजर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक में डीएम ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

Thu, 16 Jun 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
dm warned not to post provoking statement regarding namaz of zuma
जुमे की नमाज के मद्देनजर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक में डीएम ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आपस में प्रेम भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई पोस्ट गलत विचारधारा को बढ़ावा देते हैं। ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से आपसी प्रेम व सद्भाव के साथ मिलजुलकर रहने और नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। इसमें उपस्थित सभी धर्म गुरुओं ने एक स्वर में आपसी प्रेम व सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन को हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह सहित कई अधिकारी एवं धर्म गुरु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुमे की पूूर्व संध्या पर बढ़ी निगरानी
देवरिया। जुमे की नमाज को देखते हुए बृहस्पतिवार की शाम को संवेदनशील क्षेत्रों के घरों और छतों का ड्रोन कैमरे द्वारा निरीक्षण किया गया। जिस मकान की छतों पर निर्माण सामाग्री के अवशेष पाए गए उन्हें तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया है। जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उससे संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद को पांच जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की टीम नमाज के समाप्त होने तक मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed