फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM verified the work, informed about self-filled checklist

Deoria News: डीएम ने कार्य का किया सत्यापन, खुद भरी चेकलिस्ट की सूचना

Fri, 02 Jun 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
DM verified the work, informed about self-filled checklist
जिलाधिकारी ने किया अमृत सरोवर परियोजना का निरीक्षण।संवाद
जिलाधिकारी ने किया अमृत सरोवर का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को रामपुर कारखाना ब्लाक की ग्राम पंचायत रामपुर चंद्रभान में अमृत सरोवर परियोजना का निरीक्षण कर अमृत सरोवर साइट इंस्पेक्शन एप पर कार्य का सत्यापन किया।
उन्होंने एप पर 25 बिंदुओं की चेकलिस्ट की सूचनाएं स्वयं भरी। उन्होंने सरोवर के आस-पास पौधा लगाने का निर्देश दिया। आजादी के अमृत महोत्सव के अमृत सरोवर अभियान के तहत वर्ष 2022-23 में तीस लाख अड़तालीस हजार की लागत से सरोवर का जीर्णोद्धार किया गया है। 90 वर्ग मीटर में फैले सरोवर के चारों ओर पाथ-वे बना हुआ है और लोगों के बैठने का समुचित स्थान है। सरोवर की गहराई तीन मीटर है। डीएम ने सरोवर के पास पौधारोपण किया।
विज्ञापन

इसके बाद रामपुर चंद्रभान गांव में ही मनरेगा कंवर्जेंस के तहत निर्मित पार्क का निरीक्षण किए। इस दौरान ग्रामीण ओपन जिम का प्रयोग करते मिले। डीएम ने 10.98 लाख रुपये की लागत से बने पार्क के सौंदर्यीकरण एवं कार्य की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया। इस दौरान डीसी मनरेगा बीएस राय, बीडीओ रामपुर कारखाना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed