{"_id":"633498933fd7e0133c7b8c33","slug":"dm-taken-meeting-of-peace-comitee-deoria-news-gkp452145583","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार : डीएम
विज्ञापन
पीस कमेटी में डीएम, एसपी, सीडीओ
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार : डीएम
डीएम की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक संपन्न
मूर्ति विसर्जन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था व बैरिकेडिंग होगी
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गोताखोर भी रहेंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस लाइंस स्थित प्रेक्षागृह में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि दशहरा, ईद-ए-मिलाद, गुरुनानक जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती सहित आने वाले अन्य त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया जाए।
कहा कि सभी पर्व एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मिलजुल कर मनाए जाने की परंपरा रही है। उसी परंपरा का निर्वहन करें। इस बार भी दुर्गापूजा का त्योहार, मूर्तियों का विसर्जन एवं आने वाले बारावफात त्योहार को भी शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को मनाए जाने के दौरान आम जनमानस की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। दुर्गापूजा पंडालों को सड़कों पर न लगाया जाए। पंडाल की वजह से आवाजाही में किसी भी तरह की असुविधा न हो। डीजे एवं अन्य ध्वनि यंत्रों को निर्धारित ध्वनि सीमा के तहत ही बजाया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, त्योहारों का मूल उद्देश्य भंग करने व किसी भी अन्य तरीके ह्वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य किसी सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणी करने, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मूर्ति विसर्जन स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। इन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों से मूर्तियों के विसर्जन के बारे में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। कहा कि मूर्तियों के निर्माण में प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं केमिकल रंगों का प्रयोग न हो। मूर्ति विसर्जन के बाद जल प्रदूषण को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।
प्रतिमा निर्माण में प्राकृतिक सामग्रियों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने नवरात्रि पर्व सहित अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए बिजली, पानी, साफ सफाई आदि व्यवस्था कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जाएंगे। पंडालों एवं रामलीला मंचन स्थलों के निकट पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति की ऊंचाई ज्यादा न रखें, डीजे पर अश्लील गाने न चलाएं एवं शांति के साथ मूर्तियों का विसर्जन करें। मूर्ति विसर्जन स्थल पर गोताखोर तैनात किए जाएंगे।
इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ. राजेश सोनकर, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, रुद्रपुर ध्रुव शुक्ला, भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, बरहज गजेंद्र सिंह, सलेमपुर अरुण कुमार, सीओ श्रीयश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।