{"_id":"5f639e9b8ebc3ef47b38b3fc","slug":"dm-suspend-teacher-deoria-news-gkp3659383178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर शिक्षक को निलंबित करने और एसएसओ को हटाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर शिक्षक को निलंबित करने और एसएसओ को हटाने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर शिक्षक को निलंबित करने और एसएसओ को हटाने का निर्देश
देवरिया। भागलपुर ब्लॉक के कसिली गांव में डीएम अमित किशोर की देख-रेख चौपाल लगाई गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुुए अफसरों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। शिकायत पर जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय नंबर दो की एक शिक्षिका को निलंबित कर सेवा समाप्ति का निर्देश दिया।
डीएम ने प्राथमिक स्कूल दो में अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार बरहज को स्कूल की जमीन चिन्हित कराने का निर्देश दिया। स्कूल की बाउंड्री भी कराए जाने को कहा। ग्राम सभा की जमीनों पर अपात्रों का पट्टा आवंटित किए जाने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि इसके लिए नियमानुसार डीएम न्यायालय में पट्टा निरस्तीकरण के लिए वाद प्रस्तुत करना होगा, तभी कार्रवाई होगी। गांव में करीब 100 एकड़ कृषि भूमि जल जभराव से प्रभावित होने की शिकायत की गई। डीएम ने बाढ़ खंड एक्सईएन को समाधान के लिए निर्देश दिया। बीडीओ को प्रस्ताव बनाकर मनरेगा के तहत जल निकासी का कार्य कराने का निर्देश दिया।
जर्जर तार की समस्या पर बिजली निगम के एक्सईएन बीपी सिंह को निर्देश दिया कि इसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। बिजली निगम के एसएसओ राम निवास यादव की शिकायत लोगों ने की। डीएम ने उसे हटाने क निर्देश एक्सईएन को दिया। डीएम ने कहा कि समस्याओं का समाधान तो किया ही जाएगा, लेकिन सबसे अहम यह है कि युवा रोजगार से जुडे़ं तथा वे उत्साह व ऊर्जा से पूरी तरह से लवरेज रहें। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, डीसी मनरेगा गजेन्द्र तिवारी, तहसीलदार वंशराज राम, सीओ दिनेश सिंह यादव, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, बीडीओ मीना सिंह, बालानंद तिवारी, विशाल वर्मा, गजेंद्र तिवारी, जंगबहादुर यादव, त्रिलोकी नाथ शाह, अभय मिश्र, भाजपा नेता दीपक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पोषण वाटिका का शुभारंभ किया
कसिली गांव के प्राथमिक स्कूल पर राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम पोषण वाटिका का शुभारंभ डीएम ने फीता काटकर किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान में कार्य करते हुए कुपोषित बच्चों को सुपोषित कराए जाने पर बल दिया। अभिषेक मिश्रा, राजीव कुमार मिश्रा, दुर्गेश कुमार मिश्रा, अखिलेश तिवारी, धर्मेन्द्र मिश्र, डॉ. बीएन तिवारी आदि ने गांव की समस्याओं को रखा।