{"_id":"577800f34f1c1b615679c8a1","slug":"dm-sp-kae-seen-offloading-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी ने कटान स्थलों काे देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी ने कटान स्थलों काे देखा
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ की संभावना को देखते हुए शनिवार को डीएम अनिता श्रीवास्तव और एसपी प्रभाकर चौधरी ने रुद्रपुर क्षेत्र के कटान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई विभाग की लचर तैयारी को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई। कटान स्थलों पर निरोधात्मक कार्य नहीं होने पर उन्होंने अभियंताओं की खिंचाई की।
दिन में एक बजे डीएम और एसपी मदनपुर के केवटलिया स्थित कटान स्थल पर पहुंचे। यहां राप्ती नदी तेजी से बंधे को कटती हुई गांव की ओर बढ़ रही है। केवटलिया में बीते सालों में नदी की कटान से कई मकान वजूद खो चुके हैं। गांववालों ने तेजी से गांव की ओर हो रहे कटान पर चिंता जताई। डीएम ने केवटलिया गांव पर हो रहे कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग को कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने गायघाट में बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। दो दिन पहले एसडीएम के निरीक्षण में बंद पड़ी चौकियों को लेकर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से सवाल किया।
डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की सभी बाढ़ चौकियों को तत्काल प्रभाव से शुरू करने और नदी के जलस्तर पर रोज ध्यान देने का निर्देश दिया। डीएम और एसपी का काफिला पिड़रा भूसवल बांध स्थित पिड़री कटान पर पहुंचा। वहां डीएम के पहुंचते ही गावं वालों ने गांव के अस्तित्व बचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गोर्रा नदी पर पिड़री कटान सबसे संवेदनशील है। यहां बंधा कटा तो कछार के 64 गांवों में कोहराम मचना तय है। उन्होंने जिलाधिकारी से पिड़री कटान पर कोई निरोधात्मक कार्य नहीं होने की शिकायत की। डीएम ने बाढ़ खंड देवरिया के अधिकारियों से कटान स्थलों पर तुरंत निरोधात्मक कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एडीएम राजकेश्वर, अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह, एसडीएम डॉ राजेश कुमार, सीओ डॉ अजय कुमार सिंह अधिशासी अभियंता डीके सिंह, अवर अभियंता रमायन पांडेय मौजूद रहे।