{"_id":"62dc48c2a4cba61e6e1f9aea","slug":"dm-sp-inspected-jail-deoria-news-gkp444713937","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरक की चेकिंग की, पाकशाला का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरक की चेकिंग की, पाकशाला का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरक की चेकिंग की, पाकशाला का लिया जायजा
डीएम और एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को कारागार का निरीक्षण किया। प्रत्येक बैरक की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अचानक जिला कारागार पहुंचे। जेल परिसर स्थित विभिन्न बैरकों का निरीक्षण करने के बाद जेल में मिलने वाली कैदियों और बंदियों की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल के अस्पताल का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता एवं ओपीडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने जेल अधीक्षक भोलानाथ मिश्रा को कारागार में विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाकशाला का भी निरीक्षण किया और कैदियों को निर्धारित मानक के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।