फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dm sp inspected cm adress place

डीएम-एसपी ने सीएम के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
dm sp inspected cm adress place
डीएम और एसपी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण। - फोटो : DEORIA
डीएम-एसपी ने सीएम के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन

अधूरे कार्यों को रात भर में पूरा करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी श्रीपति मिश्र शनिवार को सायं 4:20 बजे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल रघुराज सिंह इंटर कॉलेज बहियारी बघेल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान तैयारी अधूरी होने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई। हेलीपैड निर्माण से लेकर हो रहे बैरिकेडिंग आदि कार्य को रात भर में पूरा कर लेने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी मुख्यमंत्री के मंच से लगायत गलियारे और उस पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। आधे घंटे के निरीक्षण के दौरान हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के स्वागत में पहुंचने वाले वीआईपी नेताओं के बारे में भी प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह व सांसद रविंद्र कुशवाहा से जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, नीरज शाही, एसडीएम राजपति वर्मा, सीओ पंचम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुरक्षा घेरे में लिया गया कार्यक्रम स्थल
भाटपाररानी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल को शनिवार की सायं सुरक्षा घेरा में ले लिया गया। कार्यक्रम स्थल रघुराज सिंह इंटर कॉलेज वहियारी बघेल में पीएसी की कंपनियां पहुंच गईं। जनपद सहित आसपास के जिलों की भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर मुस्तैद हो गई। इसके लिए कई सीओ और एसओ की तैनाती की गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इनकी बैठक सायंकाल कार्यक्रम स्थल पर ली तथा उन्हें जिम्मेदारियां से अवगत कराया। मुख्यमंत्री को सुनने बिहार से भी लोग पहुंचेंगे। क्योंकि कार्यक्रम स्थल से बिहार सीमा मात्र 10 किलोमीटर पर स्थित है। बिहार के मैरवा, सिवान, गुठनी, नौतन, जीरादेई आदि स्थानों से भी लोगों को मुख्यमंत्री के भाषण सुनने के लिए पहुंचेंगे। सीओ पंचम लाल ने बताया कि जगह-जगह पुलिस को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed