{"_id":"6ace82efc8e567eafb020a3a","slug":"dm-issues-instructions-for-action-following-stamp-duty-reduction-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1484372-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: स्टाम्प शुल्क में कमी मिलने पर डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: स्टाम्प शुल्क में कमी मिलने पर डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Wed, 14 Oct 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को क्रय-विक्रय की दो संपत्तियों के स्टाम्प मूल्यांकन का मौके पर पहुंचकर सत्यापन किया। इस दौरान एक जगह स्टाम्प शुल्क में कमी पाए जाने पर कार्रवाई का निर्देश दिए।
डीएम ने सोनूघाट के निकट देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित मौजा टड़वा की एक विक्रय संपत्ति तथा सोनूघाट में ही स्थित दूसरी विक्रय संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन का स्थलीय सत्यापन किया।
मौजा टड़वा स्थित संपत्ति के लेखपत्र में स्टाम्प मूल्य प्रलेखानुसार सही पाया गया, जबकि सोनूघाट स्थित संपत्ति के स्टाम्प मूल्यांकन में कमी पाई गई। सोनूघाट स्थित संपत्ति के प्रकरण में स्टाम्प शुल्क की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय धर्मपाल सिंह एवं उप निबंधक अजय सिंह उपस्थित रहे। ब्यूरो