फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM inspected Madrasa Board examination center, gave instructions

Deoria News: डीएम ने किया मदरसा बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

Wed, 17 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Madrasa Board examination center, gave instructions
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सेकेंडरी (हाईस्कूल) स्कूल के बोर्ड परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना का निरीक्षण किया। इस केंद्र पर सेकेंडरी की परीक्षा में कुल 216 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 110 ही उपस्थित पाए गए। डीएम ने विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्था के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि के विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं पूरी शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही हैं। परीक्षा में नकल को रोकने के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। विद्यालय के आंतरिक सचल दल के साथ ही बाह्य सचल दल भी सक्रिय हैं। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed