{"_id":"66394609c22126eeb30e5147","slug":"dm-inaugurated-selfi-point-deoria-news-c-208-1-deo1004-124995-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम ने सेल्फी प्वाइंट व हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम ने सेल्फी प्वाइंट व हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ
Tue, 07 May 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार......
मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ
अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत लोकसभा चुनाव के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में सेल्फी प्वाइंट व हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने हस्ताक्षर बोर्ड पर 1 जून 2024 को अपना वोट जरूर दें, लिखकर अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, तहसीलदार सदर कृष्णकांत मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारीगण, कार्मिक एवं अधिवक्ता उपस्थित थे। संवाद