फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   DM expressed displeasure over the lack of shadow at the purchasing center

डीएम ने क्रय केंद्र पर छाया न होने पर जताई नाराजगी

Wed, 20 Apr 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the lack of shadow at the purchasing center
डीएम ने क्रय केंद्र पर छाया न होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को दो गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। छायादार जगह न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गेहूं खरीद की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि गेहूं खरीद प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों के हित में की जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी दोपहर बाद एक बजे उसरा बाजार स्थित विपणन विभाग की ओर से संचालित क्रय केंद्र पर पहुंचे। क्रय केंद्र पर छायादार जगह न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और विपणन अधिकारी ज्योति प्रकाश त्रिपाठी को किसानों की सुविधा के लिए तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस समय तक क्रय केंद्र में 410 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। डीएम ने स्टॉक रजिस्टर, बोरा रजिस्टर, क्रय पंजिका, निरीक्षण पंजिका, रिजेक्शन पंजिका का अवलोकन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी यहां से पीसीएफ की ओर से संचालित सोनूघाट चौराहा स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे और केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी देवानंद राय को किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, विनोइंग मशीन, नमी मापक यंत्र, छलना, पावर डस्टर आदि था। जिलाधिकारी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में 136 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार की ओर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस वर्ष गेहूं की खरीद 15 जून तक की जाएगी। छोटे किसानों का गेहूं प्राथमिकता के आधार पर खरीदा जाएगा। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी बीसी गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed