{"_id":"689e2bfeb572db848d00b573","slug":"dm-distributes-nutrition-pots-to-dehydrated-patients-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-160897-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम ने क्षय रोगियों को वितरित की पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम ने क्षय रोगियों को वितरित की पोषण पोटली
Fri, 15 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दिव्या मित्तल ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया। की गई। उन्होंने मरीजों को समय पर दवा सेवन और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से ही लक्ष्य की पूर्ति संभव नहीं है, बल्कि सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों को भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी 500 से अधिक क्षय रोगियों को गोद ले चुकी है। आज नए 20 मरीजों को गोद लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमजीवी संगठन और अधिवक्ता भी इस मुहिम में आगे आ रहे हैं। उन्होंने अपील की कि जिसकी जितनी क्षमता हो, उतने मरीजों को गोद लेकर क्षय मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में योगदान दे।