{"_id":"6a29aff78b9cf2b2b5018724","slug":"dm-and-sp-visited-police-recruitment-exam-centers-and-took-stock-of-the-arrangements-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-184141-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Thu, 11 Jun 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा बुधवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
डीएम और एसपी ने शहर के राजकीय इंटर कॉलेज तथा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में पहुंचकर परीक्षा कक्षों, प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और परीक्षा संचालन से जुड़े बिंदुओं की पड़ताल की।
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शासन की मंशा के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुसार जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।