फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District will participate in state level coordination junior boys hockey competition

Deoria News: प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हाॅकी प्रतियोगिता में होगी जिले की भागीदारी

Wed, 30 Oct 2024 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
District will participate in state level coordination junior boys hockey competition
स्टेट हॉकी वाली खबर के लिए रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम संवाद
- चार नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें होगा जनपदीय ट्रायल
विज्ञापन

- पिछली बार गोरखपुर मंडल की टीम पुल भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से 11 से 16 नवंबर तक रामपुर में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक समन्वय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें जिले के खिलाड़ियों की भी प्रतिभागिता होगी। जिले के खिलाड़ियों का चयन चार नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में एवं पांच नवंबर को मंडल ट्रायल के बाद गोरखपुर मंडल की फाइनल टीम चुनी जाएगी।
जूनियर वर्ग में जिले में कई संभावित खिलाड़ी हैं, जिनके मंडलीय चयन में चुने जाने की उम्मीद है। पिछले साल यह प्रतियोगिता झांसी में हुई थी, इसमें गोरखपुर मंडल की टीम पुल भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। ऐसे में इस बार बेहतर टीम चुनने की जिम्मेदारी खेल से जुड़े लोगों पर ज्यादा है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित हॉकी के प्रशिक्षण शिविर में जूनियर आयु वर्ग में साहिल अहमद, संगम भारती, सक्षम, शिवम, दयानंद, सचिन सहित अन्य खिलाड़ी हैं जो इस प्रतियोगिता में दावेदारी करेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक समन्वय हॉकी प्रतियोगिता 11 से 16 नवंबर तक रामपुर जनपद में होगी। इसमें प्रतिभाग के लिए जनपद के खिलाड़ी चार नवंबर को आयोजित जनपद ट्रायल में भाग लेंगे। यहां से 10 सदस्यीय टीम चुनकर मंडल ट्रायल के लिए पांच नवंबर को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन के लिए भेजी जाएगी। वहां गोरखपुर मंडल की फाइनल टीम बनेगी, जो स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। जनपद के स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य भी जूनियर बालक हाॅकी खिलाड़ियों को इस ट्रायल में भेज सकते हैं। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक खिलाड़ी को अनिवार्य रूप से आयु के लिए हाईस्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, नगर पालिका से जारी जन्म पात्रता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज कलर फोटो अनिवार्य रूप से ट्रायल के समय प्रस्तुत करना होगा। उधर स्टेडियम में हॉकी के प्रशिक्षक शकील अहमद ने बताया कि जूनियर आयु वर्ग में स्टेडियम में संचालित प्रशिक्षण शिविर में ही कई अच्छे खिलाड़ी हैं। इन्हें ट्रायल के बाद मंडल ट्रायल के लिए चुना जाएगा, पूरी उम्मीद है कि मंडलीय टीम में यह स्थान बनाएंगे।

पिछली बार गोरखपुर मंडल की टीम झांसी में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुल क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। पूरी कोशिश रहेगी कि इस बार अच्छे खिलाड़ियों को चुनकर भेजा जाए, ताकि मंडल टीम का प्रदर्शन बेहतर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed