फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District will also host secondary school zonal athletics competition

Deoria News: माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की भी मेजबानी करेगा जिला

Mon, 23 Oct 2023 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
District will also host secondary school zonal athletics competition
- 25 से 27 अक्तूबर तक अशोक इंटर कॉलेज में कराने की हो रही तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी इस बार जिले में ही होगी। जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन के बाद मंडलीय प्रतियोगिता का भी संयोजक अशोक इंटर कॉलेज, डुमरी रामपुर कारखाना को इस बार बनाया गया है। आयोजकों की ओर से इसकी तैयारियां भी प्रारंभ कर दी गई हैं।
माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय प्रतियोगिता 25 से 27 अक्तूबर तक कराने की तैयारी चल रही है। प्रतियोगिता स्थल के ग्राउंड को बेहतर बनाने के लिए कार्य कराया जा रहा है। खेल में गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर के अलावा देवरिया के खिलाड़ी एवं टीमें हिस्सा लेंगी। करीब 350 खिलाड़ियों के जुटने की संभावना है। खेल के कुल 23 विभिन्न इवेंट्स होंगे। संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बाहरी जनपदों से आने वाली टीमों में महिला खिलाडियों के लिए अपने ही विद्यालय में एवं पुरुष खिलाड़ी जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना में आवासीय व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


---------
चक्रीय क्रम के अनुसार इस बार माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी जिले को मिली है। अशोक इंटर कॉलेज डुमरी को इसका संयोजक बनाया गया है। मंडलीय खेलों की तैयारियां भी वहां जोर-शोर से चल रही हैं। मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बेहतर तरीके से संपन्न हो, बाहर से आने वाले खिलाड़ियों व आफिशियल को कोई दिक्कत न हो, इसका बंदोबस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed