{"_id":"63694f01d01ae96fe35b5fcb","slug":"district-top-in-igrs-problems-solving-deoria-news-gkp4565388188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस पर आए प्रार्थना पत्रों के निराकरण में प्रदेश में जिले को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस पर आए प्रार्थना पत्रों के निराकरण में प्रदेश में जिले को पहला स्थान
विज्ञापन

एसपी से सेल के प्रभारी सहित सभी को दिया इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनसुनवाई पर ऑनलाइन प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाने वालों की समस्याओं का निराकरण करने में जिले की आईजीआरएस सेल को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी संकल्प शर्मा ने सेल के प्रभारी सहित अन्य कर्मियों को 9500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
एसपी ने सोमवार को बताया कि अक्तूबर माह में आईजीआरस के जरिए पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निराकरण करा गया। तय समय के भीतर मामलों का निराकरण होने और उसका फीडबैक पीड़ित पक्ष ने दिया है। इस आधार पर प्रदेश के सभी जनपदों में देवरिया को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
इसके लिए सेल के प्रभारी निरीक्षक एमएम चौहान को तीन हजार, मुख्य आरक्षी राम उजागिर राय को पंद्रह सौ, सिपाही बबलू गुप्ता, विनोद यादव, शिवानंद मिश्र, पूनम सिंह, रोमा सोनकर को एक-एक हजार रुपये का इनाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस को प्रयास है कि ऑनलाइन प्रार्थना पत्रों का निराकरण सही तरीके से समय से किया जाए।
विज्ञापन
क्राइम इंवेस्टिगेशन परीक्षा में शाहनवाज प्रथम
लार। गोरखपुर जोन की 65वीं अंतर जनपदीय क्राइम इंवेस्टिगेशन क्रिमिनल लॉ एंड रूल्स एंड प्रोसिजर एंड कोर्ट जजमेंट लिखित परीक्षा में लार थाने के खरवनियां चौकी इंचार्ज शाहनवाज हुसैन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, विधि विज्ञान की लिखित परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्हें आईजी गौरव ग्रोवर ने रविवार को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अब वह लखनऊ में होने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल टीम की तरफ से प्रतिभाग करेंगे। उधर उनके चयन की जानकारी होते ही लार थाने के पुलिस कर्मियों ने बधाई दी। संवाद