फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   district team sellected for state championship of swimming

सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप के लिए जनपदीय टीम चयनित

Fri, 05 Aug 2022 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
district team sellected for state championship of swimming
स्टेट चैंपियनशिप के लिए स्टेडियम के तरणताल में चयन ट्रायल देते तैराक। - फोटो : DEORIA
सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप के लिए जनपदीय टीम चयनित
विज्ञापन

देवरिया। 63वीं सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप के लिए बृहस्पतिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में जनपदीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। गेम स्किल एवं फिटनेस जांच के बाद अंतिम रूप से 17 सदस्यीय जिला टीम की घोषणा की गई।
जिला तैराकी संघ की देखरेख में साई सेंटर लखनऊ में छह व सात अगस्त को होने वाली स्टेट चैंपियनशिप तैराकी के लिए ट्रायल हुआ। इसमें 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संघ के जिलाध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह एवं सचिव देवानंद भारती ने बताया कि तरणताल में तैराकी के विभिन्न इवेंट कराकर आए खिलाड़ियों के खेल की जांच की गई।
विज्ञापन

50 मीटर फ्री स्टाइल में आकाश मद्देशिया व सूरज मिश्रा, 100 मीटर फ्री स्टाइल में सूर्यांश सिंह व निखिल मिश्रा, 200 मीटर फ्री स्टाइल में निखिल मिश्रा व नमो नारायण, 400 मीटर फ्री स्टाइल में सूर्यांश सिंह व वैभव वर्मा का चयन किया गया। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में सूरज मिश्रा व राहुल सिंह, 100 मीटर बैक स्ट्रोक में राहुल सिंह व वैभव वर्मा, 200 मीटर बैक स्ट्रोक में राहुल शर्मा, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में राज रोहित सैनी व नितेश कुशवाहा, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में यज्ञ नारायण तिवारी व कुशल विश्वकर्मा का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 50 मीटर बटर फ्लाई में राहुल कन्नौजिया व आकाश मद्देशिया, 100 मीटर बटर फ्लाई में नितेश कुशवाहा और 200 मीटर आईएम में राहुल कन्नौजिया का चयन किया गया। इसके अलावा महिलाओं की 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल में श्रेजा सिंह, 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक व 100 मीटर फ्री स्टाइल में अंतरा सिंह, 50 व 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में संध्या कन्नौजिया चुनी गईं।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में सफल सभी प्रतिभागियों के पास स्विमिंग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से जारी यूआईडी कार्ड आवश्यक है। इसके बाद ही वह स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर सकेंगे। जनपदीय टीम के प्रशिक्षक संजीव दूबे व मैनेजर विवेकानंद शर्मा होंगे। टीम शुक्रवार को रवाना होगी। चयन ट्रायल के दौरान प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी रवि शर्मा, अब्दुल अहद, प्रशिक्षक तैैराकी हेमंत कुमार व लाइफ सेवर संध्या कन्नौजिया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed