फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District schools will open in the evening to show Mission Chandrayaan-3's landing on the moon

Deoria News: मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को दिखाने के लिए शाम को खुलेंगे जिले के स्कूल

Tue, 22 Aug 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
District schools will open in the evening to show Mission Chandrayaan-3's landing on the moon
देवरिया। मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा की लैंडिंग के गवाह जनपद के परिषदीय स्कूलों के भी विद्यार्थी भी बनेंगे। इसके लिए बुधवार की शाम 5:15 से 6:15 बजे तक भी स्कूल खोले जाएंगे और लाइव प्रसारण दिखाने के लिए शिक्षकाें को इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि देश के लिए चंद्रयान-3 की लैडिंग एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देती है बल्कि हमारे बच्चों के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी उत्पन्न करेगा। इससे छात्रों में गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी और सामूहिक रूप से सभी भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का जश्न मनाएंगें। यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा। इस पल को परिषदीय स्कूल के विद्यार्थी भी समझे और महसूस करें, इसके लिए जनपद के परिषदीय स्कूलों में इसका लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था वहां के शिक्षक करेंगे। इसके लिए 23 अगस्त शाम 5: 15 बजे से 6: 15 बजे विशेष सभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

------

कैसे बनेगी लाइव प्रसारण की व्यवस्था, शिक्षकों को चिंता
स्कूलों में लाइव प्रसारण के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कोई बजट की व्यवस्था नहीं किए जाने से शिक्षकों के माथे पर बल पड़ गया है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि शाम को बच्चों को कैसे बुलाएंगे, दिखाने के लिए क्या व्यवस्था बनेगी, मोबाइल से कितने बच्चे इसे समझ पाएंगे। जूनियर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी, बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि अधिकांश शिक्षकों के मोबाइल का डेटा परिवार सर्वेक्षण, डीबीटी सहित अन्य विभागीय कार्य करने में ही समाप्त हो जा रहा है। शाम को कहां से डेटा लाएंगे। बच्चों को उस समय स्कूल बुलाना भी चुनौती ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------


माध्यमिक स्कूलाें में भी चंद्रयान-3 की लैडिंग दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए शाम को एक घंटे के लिए विशेष रूप से बुलाया जाएगा।
- वीरंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed