फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District and divisional trial date announced for sub-junior boys wrestling

Deoria News: सब जूनियर बालक कुश्ती के लिए जिला व मंडल ट्रायल की तिथि घोषित

Sat, 12 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
District and divisional trial date announced for sub-junior boys wrestling
देवरिया। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। इसमें वर्ष 2006 से 2008 के बीच की जन्मतिथि वाले खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि खेल निदेशालय एवं प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से 25 से 27 अगस्त तक बरेली में सब जूनियर बालक स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जिला टीम का चयन 16 अगस्त को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। चयनित जिला टीम 18 अगस्त को सुबह 10 बजे से ही गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होने वाले मंडल ट्रायल में भाग लेगी। इसके बाद गोरखपुर मंडल टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए भार वर्ग फ्री स्टाइल में 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 एवं ग्रीको रोमन के लिए भी 45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92, 110 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किया गया र्है। जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेज के प्रधानाचार्य सब जूनियर वर्ग के अपने यहां के कुश्ती से जुड़े खिलाड़ियों को स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए होने वाले जिला ट्रायल में निर्धारित तिथि एवं समय पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed