{"_id":"68cc61b475a0252d3605361f","slug":"dispatch-register-stolen-from-brc-office-deoria-news-c-208-1-deo1009-163547-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीआरसी कार्यालय से डिस्पैच रजिस्टर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीआरसी कार्यालय से डिस्पैच रजिस्टर चोरी
Fri, 19 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। बीआरसी कार्यालय से डिस्पैच रजिस्टर चोरी हो गया है। बीईओ उपेंद्र भारती ने बीएसए सहित स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। बीईओ ने बताया कि 17 सितंबर को कार्यालय के नरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह 16 सितंबर की शाम पांच बजे कार्यालय से घर जाने के लिए निकले। भूलवश चाबी अलमारी में लगी हुई छूट गई। दूसरे दिन कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय के दरवाजे में बाहर से ताला बंद था। उन्होने अपनी चाभी से कार्यालय खोला तो देखा की आलमारी बंद है और चाबी आलमारी में नहीं लगी थी। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। संवाद
विज्ञापन