फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Discussion on strengthening Congress at the booth level

Deoria News: बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा

Wed, 03 Jun 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Discussion on strengthening Congress at the booth level
देवरिया। टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें संगठन की समीक्षा करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया गया। जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने कहाकि हम सभी साथी मिलकर जनता की आवाज को और मजबूती के साथ उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और सक्रियता से ही संगठन मजबूत होगा तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और विचारों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहाकि आम जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। खाद्य पदार्थों से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था भी चिंताजनक है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शाही, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, सुनील कुमार तिवारी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed