फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Discipline and restraint are the capital of Congress workers.

Deoria News: अनुशासन और संयम कांग्रस कार्यकर्ताओं की पूंजी

Thu, 16 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Discipline and restraint are the capital of Congress workers.
टाउन हाॅल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई संगठन सृजन अभियान की तैयारी बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कांग्रेस पार्टी की संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक बुधवार को टाउन हाॅल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें अनुशासन और संयम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पूंजी बताया गया।
पूर्व विधायक व जोनल कोआर्डिनेटर अंबिका सिंह ने कहा कि अनुशासन और संयम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मूल पूंजी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। संगठन सृजन अभियान के तहत हम जमीनी स्तर पर संगठन तैयार करेंगे। हर हाल में बूथ कमेटी पूर्ण रूप से तैयार करेंगे। इस अभियान में जो कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वे बदलाव के कारक बनेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन सृजन का लक्ष्य सिर्फ कार्यकारिणी गठन का नहीं है, बल्कि राजनीतिक परिवर्तन की तैयारी है। इसका परिणाम हरहाल में पंचायत चुनाव में दिखाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन व संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने किया। बैठक में किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, पुरूषोत्तम सिंह, मुकुंद भास्कर मणि, जयप्रकाश धनगर, सुनील कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed