फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   direction

नामांकन बढ़ाने में नाकाम स्कूलों के पूरे स्टाफ का रुकेगा वेतन

Sun, 28 Jul 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
direction
नामांकन बढ़ाने में नाकाम स्कूलों के पूरे स्टाफ का रुकेगा वेतन
विज्ञापन

बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर मांगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बार-बार हिदायतों के बावजूद स्कूलों में नामांकन बढ़ाने में सुस्ती बरतने वाले शिक्षकों को अब लापरवाही भारी पड़ेगी। बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र लिखकर स्कूलों का औचक निरीक्षण कर 30 सितंबर की नामांकन संख्या का 20 जुलाई के नामांकन से मिलान के निर्देश दिए हैं। जहां भी नामांकन में अपेक्षित वृद्धि नहीं होगी, वहां के पूरे स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने को कहा है। 31 जुलाई तक इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

स्कूल चलो अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम ने स्कूलों में अपेक्षित नामांकन संख्या न बढने पर नाराजगी जताई थी। कई स्कूलों में नामांकन घटने का भी मामला सामने आया। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने सभी बीईओ से इसकी स्कूलवार रिपोर्ट मांगी है। पत्र के तहत सभी ब्लॉक व नगर क्षेत्र के स्कूलों में 30 सितंबर 2018 को स्कूलों में जो नामांकित छात्र संख्या दर्शाई गई थी, उससे वर्तमान नामांकन संख्या का मिलान करें। अगर नामांकन संख्या में कमी मिलती है तो संपूर्ण स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जाए। नामांकन में वृद्धि वाले स्कूलों की भी तीन श्रेणियां तय की गई हैं। इसमें 0-5 प्रतिशत तक वृद्धि वाले स्कूल के प्रधानाध्यापक को चेतावनी जारी करते हुए नामांकन में वृद्धि के निर्देश दिए जाएं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनका अगस्त का वेतन रोक दिया जाएगा। इसी तरह 5-10 प्रतिशत तक वृद्धि वाले स्कूलों में नामांकन को प्रोत्साहित कराया जाएगा। जहां 15 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है, वहां के सभी स्टाफ को जनपद स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए उनकी सूचना 31 जुलाई तक बीएसए कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed