{"_id":"605790ab8ebc3edbef0a8c85","slug":"dipped-in-sarayoo-river-not-traced-deoria-news-gkp389265175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में लापता छात्र का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में लापता छात्र का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी तट स्थित गौरा-कटइलवा मुक्तिधाम पर शनिवार को दाह-संस्कार में आया खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला के कुशहा टोला निवासी और छात्र गंगेश नहाने के दौरान डूब गया था। दूसरे दिन किशोर की तलाश में एसडीआरएफ टीम ने नदी खंगाला। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। घटना से परिजन और गांव के आए लोग सहमें हैं।
रविवार को एसडीआरएफ टीम बरहज पहुंची। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गौरा-कटइलवा स्थित नदी में छात्र गंगेश की तलाश किया। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम खाली हाथ रही। टीम ने मुक्तिधाम से पीपा पुल तक काफी तलाश किया। जबकि गोताखोर भी जगह-जगह अभियान में जुटे हुए थे। 40 घंटे बाद भी गंगेश का पता न चलने से नदी तट पर मौजूद गांव और परिवार के लोग किसी अनहोनी को लेकर भयभीत हैं। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि नदी में किशोर की तलाश कराई जा रही है।