फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   diploma engineers reveals mashaal juloos

डिप्लोमा इंजीनियर्स ने निकाला मशाल जुलूस

Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
diploma engineers reveals mashaal juloos
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन

देवरिया। छह सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकाला। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

दोपहर तीन बजे महासंघ के घटक संगठनों से जुड़े इंजीनियर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड स्थित संघ भवन पर इकट्ठा हुए। सभा के उपरांत मशाल लेकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। महासंघ के अध्यक्ष कुमार सिंह ने कहा कि आज सरकार जिन ब्रिज, इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सड़कों का श्रेय ले रही है, वह हमारे इंजीनियरों के बगैर संभव नहीं है। इंजीनियरिंग की रीढ़ माने जाने वाले जूनियर इंजीनियरों की जायज मांगों को सरकार अनसुना कर रही है। वर्ष 2016 में दो बार हड़ताल के बाद चार सौ रुपये भत्ता समाप्त कर दिया गया है। उसे शीघ्र बहाल किया जाए। जूनियर इंजीनियर्स को प्रारंभिक वेतनमान पे बैंड में वृद्धि की जाए। वेतन विसंगति को दूर करते हुए हमें राजपत्रित घोषित किया जाए। जूनियर इंजीनियर्स को गैर विभागों के तकनीकी कार्यों से मुक्त रखा जाए। सेवा अवधि सात, 14 व 20 वर्ष में शत प्रतिशत पदोन्नति प्रदान की जाए। प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा की संस्तुति के अनुरूप डिप्लोमा में प्रवेश की न्यूनतम शैक्षिक अर्हता हाईस्कूल से बढ़ाकर इंटर की जाए। इस दौरान अनुप कुमार सिंह, सुधीर सिंह, विशाल कुमार आदि इंजीनियर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed