फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dilysis in District Hospital

बिजली निगम की मनमानी से नहीं शुरू हो रहा जिला अस्पताल में डायलिसिस

Thu, 12 Dec 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dilysis in District Hospital
जिला अस्पताल में डाइलिसिस विभाग। - फोटो : DEORIA
कनेक्शन बिना बंद है डायलिसिस सेंटर
विज्ञापन

नौ लाख जमा करने के बाद कनेक्शन देने में टालमटोल कर रहा बिजली निगम
डायलिसिस शुरू होने से किडनी रोगियों को मिलतीं सहूलियत, डीएम ने दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली निगम की मनमानी से जिला अस्पताल में डायलिसिस नहीं शुरू हो पा रहा है। बिजली कनेक्शन के इंतजार में डेढ़ माह से काम ठप है। एक्सईएन से वार्ता के बाद भी निगम के अफसर इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। इसका खामियाजा किडनी रोगियों को भुगतना पड़ रहा है।
आठ माह पूर्व 10 बेड का जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर संचालित का कार्य शुरू हुआ। सेंटर को एक कंपनी संचालित करेगी। उसके मानक के अनुसार जिला अस्पताल प्रशासन रूम तैयार करा दिया है। बिजली कनेक्शन के लिए नौ लाख रुपये भी बिजली निगम को डेढ़ माह पूर्व दे दिया गया, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं हो सका है। इसकी वजह से डायलिसिस सेंटर शुरू नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल निरीक्षण में आए नेताओं और मंत्रियों ने भी बहुत जल्द डायलिसिस शुरू कराने का वादा किया। सीएमएस ने इसकी शिकायत कई बार निगम के एक्सईएन की, बावजूद अफसरों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। डायलिसिस शुरू हो जाए तो किडनी रोगियों को काफी सहूलियत मिलेगी। सीएमएस डॉ. छोटेलाल का आरोप है कि डेढ़ माह पूर्व बिजली विभाग को कनेक्शन के लिए नौ लाख रुपये दे दिया गया। कनेक्शन देने में विभागीय कर्मचारी टालमटोल कर रहे हैं। इसकी वजह से डायलिसिस सेंटर शुरू होने में विलंब हो रहा है। एक्सईएन से कई बार बात हुई, लेकिन वह मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

किडनी रोगियों को मिलती सहूलियत
जिले में पांच हजार से अधिक किडनी जैसे गंभीर रोग से प्रभावित हैं। जिनका तीसरे दिन डायलिसिस होता है। जिले में तीन से चार प्राइवेट अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा है। 1500 से 2500 रुपये एक बार डायलिसिस कराने में रोगियों का खर्च होता है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर लोग हैं जो डायलिसिस कराने में कर्जदार हो गए हैं। जिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से एक रुपये में किडनी रोगियों का डायलिसिस आसानी से हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायलिसिस शुरू होने में देरी का कारण बिजली विभाग की लापरवाही है। एक्सईएन को पत्र जारी कर चेतावनी दी गई है। एक सप्ताह में कनेक्शन नहीं जुड़ा तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

- अमित किशोर डीएम
एसडीओ को काफी दिन पहले डायलिसिस सेंटर में कनेक्शन के लिए निर्देश दिया गया था, लेकिन पता नहीं क्यों अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है। इसका कारण भी एसडीओ ने मुझे नहीं बताया। डीएम की मीटिंग में भी यह मामला उठा था। एसडीओ को अविलंब डायलिसिस सेंटर में कनेक्शन देने का निर्देश पुन: दिया गया है।
- एके सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed