{"_id":"58f109db4f1c1b9106cf613a","slug":"difficulties-increased-without-having-anti-rabies-injection-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं होने से दिक्कतें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं होने से दिक्कतें बढ़ीं
देवरिया
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले में पिछले कई महीने से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं है। फर्म की ओर से इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं किए जाने की वजह से यह स्थिति बनी हुई है। कभी-कभी इसको लेकर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार लोकल परचेजिंग से काम चला रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी रैबीज इंजेक्शन की आपूर्ति ाके लिए तीन फर्म को दो-दो हजार वायल का ऑर्डर दिया गया था। तीनों ने यहां इंजेक्शन की आपूर्ति नहीं की। जिससे जिले में एंटी रैबीज इंजेक्शन समाप्त हो गया है। कुत्ता और बंदर काटने के बाद मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं तो उनको इंजेक्शन नहीं लग पा रहा है।
कहीं-कहीं इसको लेकर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो रही है। दो दिन पूर्व ही रुद्रपुर सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिला। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने एक दिन पूर्व सीएमओ को यह बात बताई तो उन्होंने लोकल परचेज कराकर वहां एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
इस बाबत सीएमओ, डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि जिले में छह हजार एंटी रैबीज इंजेक्शन के वायल के लिए तीन फर्म को ऑर्डर दिया गया था। तीनों ने आपूर्ति नहीं दी है। इसके चलते यह स्थिति बनी हुई है। रिमाइंडर भेजा गया है और लोकल परचेज के सहारे काम चलाया जा रहा है।