फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Difficult to walk on broken roads

टूटी सड़कों पर चलना मुश्किल, मरम्मत जरूरी

Mon, 07 Dec 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Difficult to walk on broken roads
टूटी सड़कों पर चलना मुश्किल, मरम्मत जरूरी
विज्ञापन

देवरिया। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को सभागार में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 53.35 करोड़ का बजट पास हुआ। मौजूदा सत्र के चार प्रस्तावों को सदन ने मंजूरी दी। जनहित के मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। बैठक में सड़कों की बदहाली का मुद्दा छाया रहा। क्रय केंद्रों की बेरुखी पर जिला पंचायत सदस्यों लगायत विधायकों ने डिप्टी आरएमओ पर नाराजगी जताई।
डीएम अमित किशोर की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। सदस्यों ने अपने क्षेत्र में बदहाल सड़कों की लंबी लिस्ट सदन के समक्ष प्रस्तुत की। गिरेंद्र यादव ने कहा कि जिला पंचायत की तमाम सड़कें ऐसी हैं जिनका निर्माण दो साल पहले शुरू हुआ, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। सड़कों पर मैटेरियल गिराकर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों का आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने इन सड़कों की जांच के लिए सीडीओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कृपाशंकर उपाध्याय ने कंचनपुर-गोरयाघाट व लाहिलपार-करौदी जर्जर मार्ग का मुद्दा उठाया। डीएम ने आरईडी व पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से जवाब मांगा। आरईडी एक्सईएन टीएन राय ने ठेकेदार के ऊपर की गई विभागीय कार्रवाई से अवगत कराया। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन कमल किशोर ने प्रस्ताव प्रेषित होने की बात कही। इसके अलावा कृष्ण मणि तिवारी, विनय सिंह आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में बदहाल सड़कों को ठीक कराने की मांग की। डीएम ने सभी सदस्यों से चौक-चौराहों पर सामुदायिक शौचालय बनवाने का प्रस्ताव मांगा। सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने क्षेत्र में छह सड़कों की पीएमजीएसवाई से मंजूरी मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे सख्त दिखे जनप्रतिनिधि
बैठक में किसानों के मुद्दे पर सभी जनप्रतिनिधि सख्त दिखे। जिला पंचायत सदस्यों ने क्रय केंद्र प्रभारियों पर आढ़तियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने डिप्टी आरएमओ को क्रय केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा कि किसानों के मुद्दे पर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई मिलरों को क्रय क्रेंद्र का प्रभारी बनाया गया है। बीज नहीं जमने की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने कहा कि 553 किसानों से इस तरह की शिकायत मिली थी, सभी को दूसरा बीज उपलब्ध करा दिया गया है।

बैठक में यह रहे मौजूद
जिला पंचायत की बैठक में सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ल, सीडीओ शिवशरणप्पा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उमेश चंद्र पटेल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड अशोक कुमार, एई वीवी सिंह, डीपीआरओ आनंद प्रकाश, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, राजकिशोर यादव व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह, अजय, सुभावती, प्रेमलता सिंह, रंभा देवी, रमाकांत निषाद, सिकंदर, राजेंद्र कृष्ण मणि, ओमप्रकाश तिवारी, सत्यदेव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed