फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   died by train

ट्रेन से कट कर छात्रा ने दे दी जान

Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
died by train
- कोचिंग पढ़कर घर जा रही छात्रा आई ट्रेन की चपेट में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। थानाक्षेत्र के कटाई टीकर गांव के पास गुरुवार की शाम कोचिंग पढ़कर जा रही एक छात्रा ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बैग में रखे किताब-कापी से उसकी पहचान कर परिवारवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बनकटा थाना के गौरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव की 19 वर्षीय बेटी खुशबू यादव क्षेत्र के राजेंद्र बाबू महाविद्यालय बनकटिया दुबे में बीएससी भाग -2 की छात्रा थी। वह भाटपाररानी नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग भी करती थी। गुरुवार की शाम कोचिंग पढ़ने के बाद वह घर जा रही थी। इसी बीच वह कटाईटीकर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और अप बाघ एक्सप्रेस के सामने पटरी पर लेट गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बैग से मिले मोबाइल नंबर पर परिवारवालों को सूचना दी। चर्चा है कि किसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। मौके पर पहुंचे परिवारवाले दहाड़ मारकर रोने लगे। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

---
लावारिश बाइक ले गई पुलिस
भाटपाररानी। बनकटा थानाक्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित बाजार में एक मेडिकल स्टोर के निकट दो दिन से सफेद रंग की अपाची बाइक खड़ी थी। बाइक को लेकर लोगों का शक गहराया तो आस-पास के लोगों से जानकारी ली। स्थानीय व्यापारियों ने बनकटा पुलिस को जानकारी दी। बिना नंबर की अपाची बाइक को गुरुवार की शाम को पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed