फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dialisis center will start today

डायलिसिस सेंटर तैयार, शुभारंभ आज

Tue, 26 Jan 2021 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
dialisis center will start today
डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ आज
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में मिलेगी सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत
मशीनों से सुसज्जित हुआ छह बेड का वार्ड
डीसीडीसी हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के चिकित्सक व कर्मी तैनात होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डायलिसिस के मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा जिला चिकित्सालय में मिलेगी। तकरीबन पचास लाख रुपये की लागत से तैयार डायलिसिस सेंटर का मंगलवार को शुभारंभ हो जाएगा। वार्ड तैयार है। मशीनें व उपकरण लगा दिए गए हैं।
जिले में डायलिसिस की सुविधा न होने से मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। डायलिसिस के लिए मरीजों को जनपद से बाहर या प्राइवेट अस्पताल में ले जाना पड़ता है। अब यह सुविधा जिला चिकित्सालय में निशुल्क उपलब्ध होगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में यह सुविधा शुरू होगी। इसके लिए शासन ने दिल्ली की कंपनी डीसीडीसी हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदारी सौंपी है। जिला चिकित्सालय में इसके लिए अलग से एक वार्ड बनाया गया है। छह बेड के वार्ड में मशीनें व उपकरण लगा दिए गए हैं। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी व सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से करने की संभावना है।
विज्ञापन

चिकित्सक सहित तैनात होंगे कर्मी
देवरिया। जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की जिम्मेदारी डीसीडीसी हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को दी गई। यहां डायलिसिस मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारियों की तैनाती कंपनी की ओर से की जाएगी। कंपनी के डायलिसिस विभाग के स्टेट हेड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस सेंटर के लिए लखनऊ में कार्यरत डीएमओ डॉ. सचिव मौर्या की तैनाती गई है, जो एक फरवरी से कार्य शुरू कर देंगे। कुंदन सहित चार डायलिसिस टेक्नीशियन, एक स्टाफ नर्स प्रेमलता व दो सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला चिकित्सालय में छह बेड का डायलिसिस सेंटर तैयार हो गया है। इसका शुभारंभ मंगलवार को होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से मशीन व अन्य उपकरण लगा दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह सुविधा उन मरीजों को दी जाएगी, जिनका पहले से डायलिसिस चल रहा है। मरीजों को निशुल्क सुविधा दी जाएगी।
-डॉ. एएम वर्मा, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed