फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dharna

दूसरे दिन भी धरने पर रहे माले कार्यकर्ता

Thu, 04 Jul 2019 06:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
dharna
भाकपा माले कार्यकर्ताओ का कलेक्ट्रेट में धरना जारी। - फोटो : DEORIA
दूसरे दिन भी धरने पर रहे माले कार्यकर्ता
विज्ञापन

देवरिया। विधवा चमेली देवी का अवरुद्ध रास्ता खुलवाने के लिए भाकपा माले कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन भी जारी रहा। सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी। धरने की अध्यक्षता कर रही गीता पांडेय ने कहा कि समाधान दिवस हाथी का दांत साबित हो रहा है। दबंगों ने महिला के दरवाजे तक आने-जाने वाला रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, मगर शिकायत के बाद भी प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। जिला सचिव श्रीराम कुशवाहा ने कहा कि स्थानीय पुलिस व राजस्व कर्मी की मिलीभगत से दबंगों का मनोबल बढ़ा है। इसी कारण अवरुद्ध रास्ता खुलवाने में प्रशासन टालमटोल कर रहा है। भाजपा शासन में दबंगों का मनोबल चरम पर है। गरीब, बेसहारा पर कहर बरपाया जा रहा है। धरने में इंकलाबी नौजवान सभा के जिला संयोजक राजेश, सुमन गोंड, किसमती देवी, मिथिलेश प्रसाद, रामबदन, सुशीला देवी, माया आदि शामिल रहे। संचालन हंसनाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed