फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dhangar rathyatra reached in district

धनगर अधिकार रथ यात्रा जिले में पहुंची

Sat, 07 May 2016 12:10 AM IST
deoria
deoria Updated Sat, 07 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
dhangar rathyatra reached in district
कार्यक्रम - फोटो : anoop tiwari
देवरिया में प्रांतीय धनगर महासभा ने जाति प्रमाण जारी कराने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन का कहना था कि हाईकोर्ट ने धनगर जाति को गड़रिया जाति का उपजाति माना है, लेकिन धनगरों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों को सबक सिखाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


धनगर अधिकार रथयात्रा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंची। इसके बाद लोग जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट में पहुंचे। इसके पूर्व अधिकार यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यह यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जनसभा में बदल गई। राष्ट्रहीय अध्यक्ष जेपी पाल धनगर ने कहा कि धनगर समाज का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने में प्रदेश सरकार आनाकानी कर रही है। इससे धनगर समाज के लोगाें में गुस्सा है। सरकार एक तरफ शासनादेश जारी करती है दूसरी तरफ अधिकारियों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने से मौखिक रूप से मना कर रही है। धनगर समाज सपा और बसपा के झांसे में आने वाला नहीं है।
विज्ञापन


25 मई को लखनऊ  में प्रस्तावित धरना ऐतिहासिक होगा। पूर्वांचल प्रभारी बाबूराम धनगर ने कहा कि सरकार एक छिपे हुए मंसूबे के तहत काम कर रही है। मंडल प्रभारी रामविलास और जिलाध्यक्ष जयप्रकाश धनगर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल के खिलाफ मतदान किया जाएगा। इस दौरान दिनेश चंद्र धनगर, अवधेश धनगर, किशुन धनगर, मल्लू पाल, रविंद्र धनगर, ओमप्रकाश, अशोक धनगर, हरिलाल धनगर, पिंटू धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed