{"_id":"61f97a6ca4d3a310297d24e2","slug":"devotees-took-bath-in-sarayoo-river-on-mauni-amavasya-deoria-news-gkp4255823136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या पर सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
बरहज। माघ माह की मौनी अमावस्या पर सरयू नदी तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने चतुर्र्गही योग में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद देवालयों में पूजा कर दान-पुण्य भी किया।
सरयू नदी तट पर सोमवार की रात से ही स्नानार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। भोर होते ही दूर-दराज से आए आस्थावानों ने डुबकी लगानी शुरू कर दी। हालांकि पक्के घाट से नदी के दूर चले जाने से बुजुर्ग श्रद्धालुओं और बच्चों को दिक्कत हुई। मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर स्नान से सभी पाप दूर हो जाते हैं। पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है।
मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों के आवागमन पर थी रोक
बरहज। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर सरयू नदी तट पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासन बेहद सतर्क रहा। नगर के थाना, नगरपालिका, पैना और तहसील मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। तहसील, पैना और मुख्य चौक पर पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ देवआनंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह, एसएसआई सुभाष चंद्र पांडेय, अमरनाथ सोनकर, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, आनंद सिंह, मनोज गुप्त आदि भ्रमणशील रहे। शांति व्यवस्था के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी, 11 इंस्पेक्टर के साथ कई थानों की फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन
नाग देवता के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
कपरवार। मौनी अमावस्या पर्व पर कपरवार संगम तट पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-दान के दौरान रास्ते पर कुंडली मार कर बैठे नाग देवता कौतूहल का विषय रहे। घंटों बैठे रहे नाग देवता के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने दूर से ही नाग देवता पर अक्षत, पुष्प चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
भोर से ही घाट पर जुटने लगे श्रद्धालु
भागलपुर/सलेमपुर। मौनी अमावस्या पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भागलपुर के सरयू नदी, सलेमपुर के पयासी के गंडक नदी में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही दान-पुण्य किया। भोर से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
भागलपुर क्षेत्र के इशारू, देवसिया जिरासो, महलिया, धर्मेर महलिया, बलिया, रेवली आदि गांवों के लोगों ने ब्रह्म मुहूर्त में हर हर महादेव और सरयू मैया के जयकारे के साथ विधि-विधान से स्नान किया। उसके बाद अन्न, गोदान, वस्त्र आदि का दान किया। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मेले में खरीदारी भी की गई। मेले में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।
छोटी गंडक और खनुवा नदी में किया स्नान
भाटपाररानी। मौनी अमावस्या पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने छोटी गंडक नदी और खनुवा नदी में स्नान कर दान किया। इस अवसर पर छोटी गंडक नदी के सवरेजी त्रिमुहानी घाट, बनकटा मिश्र, खैराट, चनुकी घाट, खरवनिया और सोहगरा घाट स्थानों पर तथा खनुवा नदी के बनकटा शंभू, केहुनिया, धर्मखोर करण, सरया, कुकुरघाटी आदि स्थानों पर भोर से ही श्रद्धालुओं ने स्नान आरंभ कर दिया था। स्नान कर अन्न आदि का दान भी किया। इस अवसर पर जगह-जगह मेले जैसा दृश्य रहा।